राज्य के आठ आईपीएस को मिला अतिरिक्त प्रभार
रांची। राज्य के आठ आईपीएस को अपने कार्य के अलावा अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है। इससे संबंधित अधिसूचना शुक्रवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय ने जारी कर दी।
जारी आदेश के अनुसार एसआईएसएफ बोकारो कमांडेंट मुकेश कुमार को जैप 4 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है । जबकि देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को जैप 5, जैप 2 कमांडेंट सरोजनी लकड़ा को जैप 10, एसपी सीटीसी मुसाबनी विजय आशीष कुजुर को आईआरबी-टू, चतरा एसपी विकास पांडेय को आईआरबी 3, गुमला एसपी शंभू सिंह को आईआरबी 5, गिरिडीह एसपी दीपक शर्मा को आईआरबी 9, दुमका एसपी पीतांबर खेरवार को आईआरबी 1 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।





