झारखंड के शिक्षा मंत्री ने 11वीं क्लास में लिया दाखिला
रांची। झारखंड के 10वीं पास शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने सोमवार को 11वीं क्लास में दाखिला लिया है। महतो ने बोकारो जिला के बेरमो प्रखंड अंतर्गत नावाडीह स्थित देवी महतो महाविद्यालय में अपना एडमिशन करवाया। एडमिशन करवाने के बाद महतो ने कहा कि अब वह उच्च शिक्षा हासिल करेंगे इसलिए आर्ट्स संकाय में एडमिशन करवाया है।
शिक्षा हासिल करने की कोई उम्र सीमा नहीं होती। उन्होंने कहा कि मंत्रालय का काम करेंगे। शिक्षा ग्रहण करने के साथ क्षेत्र के लोगों और किसानों का किसानों का भी काम करेंगे। उल्लेखनीय है कि जगरनाथ महतो को जब राज्य का शिक्षा मंत्री बनाया गया था तो विपक्षी दलों ने उनके कम पढ़े लिखे होने का भी मुद्दा बनाया था।





