मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पांच दिनों तक पूछताछ करेगी ईडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची

(झारखंड), 2 फरवरी । राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पांच दिनों तक पूछताछ करेगी। कोर्ट ने इसकी इजाजत

दे दी है। ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की कोर्ट ने शुक्रवार को हेमंत

सोरेन को पूछताछ के लिए पांच दिनों की रिमांड पर ईडी को सौंपने का निर्देश

दिया है। रिमांड की अवधि आज से शुरू होगी।

इससे पहले गुरुवार को

ईडी ने हेमंत से पूछताछ के लिए 10 दिनों की रिमांड का आग्रह किया था। एक

घंटा 32 मिनट की बहस के बाद कोर्ट ने आदेश के लिए शुक्रवार की तिथि

निर्धारित की थी। हेमंत सोरेन की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने और ईडी की

ओर से हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार ने पैरवी की थी।

दरअसल,

बड़गाड़ी अंचल में 8.46 एकड़ जमीन कब्जा करने के मामले में हेमंत सोरेन

आरोपित हैं। इस मामले में ईडी ने राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद,

हेमंत सोरेन एवं अज्ञात अन्य के खिलाफ ईसीआईआर 6/2023 दर्ज किया गया है।

पहले इस मामले में बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद

एवं अज्ञात अन्य को आरोपित बनाया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें