मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

कोयला कारोबारियों पर ईडी का शिकंजा, धनबाद में 25 ठिकानों पर छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोयला कारोबारियों पर ईडी का शिकंजा, धनबाद में 25 ठिकानों पर छापेमारी

रांची/धनबाद। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के धनबाद जिले में मंगलवार सुबह कोयला तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में करीब 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई कोयला कारोबारी अनिल गोयल, एलबी सिंह और हरेंद्र चौहान से जुड़े ईसीआईआर (एन्फोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट) के सिलसिले में की जा रही है।

ईडी की टीम केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ सुबह करीब सात बजे विभिन्न स्थानों पर पहुंची। इसके बाद संबंधित परिसरों को सुरक्षा घेरे में लेकर तलाशी शुरू की गई। जिन लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है, उनमें गणेश यादव, पप्पू मंडल, रोहित यादव, हरेंद्र चौहान, माधो सिंह, महेंद्र प्रताप, इम्तियाज अली, रजनीकांत शर्मा, शेखर यादव और आलोक सहित अन्य लोग शामिल हैं।

तलाशी के दौरान ईडी की टीम वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड, संपत्ति संबंधी कागजात, मोबाइल फोन, लैपटॉप, हार्ड डिस्क और अन्य डिजिटल उपकरणों की जांच कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी या जब्ती की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी।

सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के टेंडर, कथित अवैध कोयला कारोबार और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच का हिस्सा है।

इससे पहले नवंबर 2025 में भी ईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापेमारी की थी। उस समय धनबाद में एलबी सिंह, अनिल गोयल और उनसे जुड़े लोगों के परिसरों की भी तलाशी ली गई थी।

माना जा रहा है कि मंगलवार की कार्रवाई उसी जांच की अगली कड़ी है।

हाल में मिले नए साक्ष्यों और वित्तीय लेन-देन की जानकारी के आधार पर ईडी ने फिर से तलाशी अभियान चलाया है। छापेमारी के बाद धनबाद के कोयला कारोबार और आउटसोर्सिंग क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों में हलचल है। जिन लोगों के यहां कार्रवाई हो रही है, उनमें विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कुछ चेहरे भी शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें