रांची के न्यूक्लियस मॉल पहुंची ईडी की टीम ने कराई मापी,विष्णु अग्रवाल का है मॉल
रांची के न्यूक्लियस मॉल पहुंची ईडी की टीम ने कराई मापी,विष्णु अग्रवाल का है मॉल
रांची: जमीन घोटला मामले में आरोपी विष्णु अग्रवाल के नयूक्लियस मॉल का ईडी ने सर्वे शुरु कर दिया है। ईडी की टीम ने प्रॉपर्टी असेसमेंट के लिए बुधवार को जमीन घोटाला मामले में आरोपित व्यवसायी विष्णु अग्रवाल के लालपुर स्थित न्यूक्लियस मॉल के जमीन की मापी करवाई। आपको बता दें कि जमीन घोटाला मामले में विष्णु अग्रवाल को ईडी ने 31 जुलाई, 2023 को गिरफ्तार किया था। विष्णु अग्रवाल के खिलाफ जांच में ईडी को काफी तथ्य मिले थे। ईडी ने पाया था कि चेशायर होम रोड में एक एकड़ जमीन की खरीद फर्जी दस्तावेजों से हुई थी। इसके अलावा सेना की सिरमटोली की जमीन भी गलत दस्तावेज के आधार पर की गई थी। पुगडु में 9.30 एकड़ जमीन की खरीद बिक्री में भी गलत दस्तावेजों का प्रयोग हुआ था।





