मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

कोल लिंकेज मामले में ईडी ने इजहार अंसारी को लिया रिमांड पर, कोयले की करता था कालाबाजारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

राष्ट्रीय सागर संवाददाता

रांची: कोल लिंकेज मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी मो. इजहार अंसारी को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छह दिन के रिमांड पर लिया है। 16 जनवरी को उसे हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया था। ईडी की टीम ने 17 जनवरी को इजहार अंसारी को रांची के पीएमएलए कोर्ट में पेश किया. अब उससे पूछताछ की जा रही है। दरअसल, ईडी ने इजहार अंसारी के लिए काम करने वाले ट्रक ड्राइवर सैय्यद सलमानी और इजहार अंसारी समेत अन्य के खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत झारखंड पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरु की थी। बाद में, झारखंड पुलिस ने आरोप पत्र दायर किया था। इजहार अंसारी और अन्य पर आईपीसी, 1860 और कोयला खदान अधिनियम की अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अवैध रूप से परिवहन किये गये 19 टन कोयले के साथ एक ट्रक को भी झारखंड पुलिस ने जब्त किया था।

ईडी की जांच से पता चला कि मोहम्मद इजहार अंसारी ने कोयला लिंकेज नीति का दुरुपयोग किया है, जिसके तहत कैप्टिव खपत के लिए छोटे और मध्यम उद्यम (एसएमई) को सब्सिडी वाला कोयला आवंटित किया जाता था। इजहार अंसारी की 13 (तेरह) ऐसी एसएमई फर्मों को 71 करोड़ रुपये के बाजार मूल्य वाला लगभग 86568 टन कोयला आवंटित किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें