मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

बैंक फ्रॉड से जुड़े मामले में ईडी ने अनिल अंबानी को 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बैंक फ्रॉड से जुड़े मामले में ईडी ने अनिल अंबानी को 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

नई दिल्‍ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल अंबानी को बैंक फ्रॉड से जुड़े मामले में नया समन जारी करके 26 फरवरी को प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में पेश होने के लिए तलब किया है, क्योंकि वे बुधवार को निर्धारित तारीख पर ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। केंद्रीय जांच एजेंसी ने उनकी पत्नी टीना अंबानी को भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया है, लेकिन उनके पेश होने के लिए नई तारीख से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।ईडी के अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने धनशोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत उनके अलग-अलग बयान दर्ज करने के लिए उन्‍हें 26 फरवरी को बुलाया है। अनिल अंबानी अगस्त, 2025 में एक बार ईडी के समक्ष पेश हुए थे। अनिल अंबानी की पत्नी और पूर्व अभिनेत्री टीना अंबानी भी ईडी के दूसरी बार समन जारी किए जाने के बावजूद 17 फरवरी को जांच एजेंसी के सामने समक्ष नहीं हुई थीं। उन्हें ईडी के समक्ष पेश होने के लिए 10 फरवरी को पहला समन जारी किया गया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुईं, जिसके बाद उन्हें नया नोटिस दिया गया था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ईडी ने उन्हें भी अगली तारीख दी है या नहीं।ऐसा माना जा रहा है कि टीना अंबानी को न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक लग्जरी आवासीय संपत्ति की खरीद से जुड़े धन के लेन-देन के संबंध में पूछताछ के लिए केंदीय जांच एजेंसी ने बुलाया है। ईडी ने हाल में इस मामले में रिलायंस कम्युनिकेशन (आरकॉम) के पूर्व अध्यक्ष पुनीत गर्ग को गिरफ्तार किया था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने पहले जारी एक बयान में आरोप लगाया था कि आरकॉम की कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) के दौरान 2023 में न्यूयॉर्क स्थित इस संपत्ति को गर्ग ने ‘धोखाधड़ी’ से बेचा था। ऐसा माना जा रहा है कि आरकॉम ने ‘धोखाधड़ी से की गई’ इस बिक्री की जानकारी, 2025 में शेयर बाजार को दी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें