मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड हाई कोर्ट ने पूर्व डीसी छवि रंजन की याचिका पर जवाब के लिए ईडी को एक हफ्ते का दिया समय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। झारखंड हाई कोर्ट में सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़

जमीन की अवैध खरीद-बिक्री मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन की

क्रिमिनल रिट की सुनवाई शुक्रवार को हुई। छवि रंजन की ओर से सेना के कब्जे

वाली जमीन से संबंधित ईडी के अनुसंधान के क्रम में आए वैसे दस्तावेज की

मांग की गई है, जिसे ईडी ने कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किया है। इन

दस्तावेजों को ईडी ने कोर्ट के रिकॉर्ड में नहीं लाया गया है। कोर्ट ने ईडी

को जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिय।

सेना के कब्जे

वाली जमीन मामले में ईडी ने छवि रंजन एवं अन्य के खिलाफ ईसीआईआर 1/2023

दर्ज किया है। इसमें छवि रंजन, अमित कुमार अग्रवाल सहित 10 आरोपितों के

खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। इस मामले में रांची के

पूर्व डीसी छवि रंजन और बड़गाई के राजस्व कर्मचारी सहित 18 लोगों के 22

ठिकानों पर 13 अप्रैल, 2023 को ईडी ने छापेमारी की थी।

इस दौरान

बड़ी संख्या में जमीन के फर्जी डीड, मुहर एवं अन्य कागजात ईडी को मिले थे।

इसके बाद 14 अप्रैल, 2023 को ईडी ने सात आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इन

पर जमीन के दस्तावेज में छेड़छाड़ करने का आरोप था। बाद में रांची के पूर्व

डीसी छवि रंजन को इस मामले में संलिप्तता के आधार पर 04 मई, 2023 को

गिरफ्तार किया गया था। मामले की अगली सुनवाई तीन मई को होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें