मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

ईडी की टीम पहुंची सीएम आवास,सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ करने इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट ( ईडी) की टीम बुधवार दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंची। दस वाहनों से ईडी के अधिकारी सीएम आवास पहुंचे हैं। ईडी की टीम के साथ सीआईएसएफ के जवान भी है। सीएम आवास में पहुंचने के बाद ईडी के अधिकारियों ने सीएम से पूछताछ शुरू कर दी है। इससे पहले बीते 20 जनवरी को सीएम से ईडी ने उनके आवास पर सात घंटे तक पूछताछ की थी। जिसके बाद ईडी ने 22 जनवरी दोबारा पत्र लिखकर सीएम को 27 से 31 जनवरी तक बयान दर्ज कराने को कहा था। इसके बाद सीएम ने 25 जनवरी को ईडी को अप्रत्यक्ष रूप से पूछताछ के लिए समय देने से इनकार कर दिया था। फिर 29 जनवरी को सीएम ने ईडी को पत्र लिखकर ईडी पर राजनीति से प्रेरित होकर चुनी हुई सरकार को काम करने से रोकने का आरोप लगाया था। हेमंत सोरेन 20 जनवरी को ईडी द्वारा पूछे गये सवालों को तथ्यों से परे और गलत करार दिया था। साथ ही बजट सत्र की व्यस्तता के बावजूद 31 जनवरी को अपने आवास पर ही बयान दर्ज कराने पर सहमति देते हुए ईडी को ई-मेल भेजा था. अपनी आपत्तियों के साथ ही मुख्यमंत्री ने बयान दर्ज कराने के लिए ईडी को 31 जनवरी को दोपहर एक बजे अपने आवास पर बुलाया था। पूछताछ को लेकर सीएम आवास समेत रांची के अन्य हिस्सों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें