रांची में कई जगहों पर ईडी की रेड, बड़गाई जमीन घोटाला मामले में चल रही है छापेमारी
रांचीः जमीन घोटाला मामले में एक बार फिर से ईडी के द्वारा रांची के कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की ये रेड भी बड़गाई जमीन मामले से ही जुड़ा हुआ है। छापेमारी रांची के बरियातू, अशोक नगर, कोकर और कुछ अन्य इलाकों में चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार रांची के अशोक नगर स्थित एक प्ले स्कूल में वहीं रांची के कोकर में एक बड़े जमीन कारोबारी के यहां रेड चल रहा है।





