मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम मंगलवार को राजधानी रांची में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम रांची के कांके स्थित कांके रिसॉर्ट, रातू रोड स्थित सुखदेव नगर और कडरू में अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी कर रही है।उल्लेखनीय है कि जमीन घोटाला में मनी लॉन्‍ड्रिंग के मामलों की जांच कर रही ईडी की टीम ने 10 जुलाई 2024 को भी कांके प्रखंड से अंचल क्षेत्र में विवादित जमीन का सत्यापन किया था। टीम ने जिस जमीन का सत्यापन किया था, वह कांके के चामा मौजा में सीएनटी और सरकारी जमीन थी। ईडी की टीम कांके रिसार्ट एवं कांके अंचल पहुंच कर जमीन के दस्तावेज भी खंगाले थे। बताया जा रहा है कि उसी जमीन मामले में यह ताजा छापेमारी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें