मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में अलग-अलग स्थानों पर ईडी की छापेमारी, डेढ़ करोड़ बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम मंगलवार को एक साथ रांची में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही है। बताया गया है कि डोरंडा के राजीव सिंह नामक कॉन्ट्रैक्टर के ठिकाने से डेढ़ करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया है। ईडी ने जांच में पाया है कि इसने 10 करोड़ रुपये हाल के दिनों में लेन-देन किया है।

इसके अलावा कांके पतरा टोली निवासी पथ निर्माण विभाग में एसडीओ अजय मुंडा के पैतृक आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। सिंह मोड़ के पास रहने वाले एक बिल्डर के साथ रांची के रातू और आईटीआई बस स्टैंड के पास रहने वाले दो बिल्डरों के यहां भी छापेमारी चल रही है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सोमवार को ईडी ने छापेमारी कर 35.23 करोड़ बरामद किये थे। इस मामले में ईडी ने देर रात मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर को गिरफ्तार कर लिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें