मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में 25 से तीन दिनों तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में शुक्रवार से तीन दिन भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।विभाग की ओर से शुक्रवार को जिन इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है उनमें राज्य के दक्षिण-पूर्वी जिले शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर पश्चिम जिलों के कुछ हिस्सों को छोड़कर शेष इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है। साथ ही कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने एवं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है।शनिवार को दक्षिण और मध्यवर्ती जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका है। साथ ही उत्तर पश्चिम क्षेत्र के कुछ भागों में भी भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर गति से तेज हवा चलने की भी आशंका है। 27 जुलाई को राज्य के दक्षिणी पश्चिमी जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका है। साथ ही पश्चिमी और इसके निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर की गति से तेज हवा चलने की भी आशंका मौसम विभाग ने व्यक्त की है।पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश हजारीबाग जिले के इचाक में 44 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई। इस दौरान रांची के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।इधर, गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे। गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री, जमशेदपुर में 35.6 डिग्री, डालटेनगंज में 34.6 डिग्री, बोकारो में 31.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।इन जिलों में है अलर्टरांची, खूंटी, सरायकेला खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा और गुमला में 26 जुलाई को अत्यधिक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें