मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज 12 बजे ईडी के अधिकारी करेंगे पुछताछ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 20 जनवरी शनिवार को ईडी की टीम पूछताछ

करेगी। पूछताछ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और विधि व्यवस्था बनाए रखने को

लेकर ईडी ने मुख्य सचिव ,डीजीपी और रांची एसएसपी को भी पत्र लिखा था। ईडी

के पत्र मिलने के बाद रांची पुलिस के द्वारा सीएम हाउस ,ईडी के रांची जोनल

आफिस के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बताया जा रहा है कि ईडी

के अफसर जो सीएम हाउस में पूछताछ के लिए जायंेगे ,उनके लिए भी ईडी

कार्यालय से सीएम आवास तक विशेष तौर पर स्कॉट की व्यवस्था रहेगी। बता दें

कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमीन घोटाले में ईडी को पूछताछ के लिए आठवें

समन के बाद 20 जनवरी शनिवार का समय दिया था। ईडी के अधिकारी दोपहर 12 बजे

सीएम हाउस पहंुचेंगे। इसके बाद आवास में ही सीएम से पुछताछ होगी। इधर

राजधानी रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर को पुलिस

छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रवर्तन

निदेशालय द्वारा बार-बार की जा रही पूछताछ के खिलाफ विभिन्न आदिवासी

संगठनों ने शुक्रवार को राजभवन के समक्ष प्रदर्शन किया। परंपरागत हथियारों

के साथ प्रदर्शन करने पर प्रशासन की रोक के बावजूद तीर-धनुष, कुल्हाड़ी और

अन्य हथियारों के साथ राजभवन पहुंचे हैं। नाराज लोगों का कहना है कि जिस

तरह से ईडी एक आदिवासी मुख्यमंत्री को परेशान कर रही है, उसके खिलाफ

चेतावनी देने के लिए वे राजभवन आये हैं। आदिवासी संगठनों ने केंद्रीय जांच

एजेसी ईडी के समन को राजनीति से प्रेरित और आदिवासी सीएम के खिलाफ षडयंत्र

करार देते हुए चेतावनी दी कि अगर हेमंत सोरेन को छुआ भी गया तो झारखंड जल

उठेगा। केंद्रीय सरना समिति के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित

करते हुए समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि एक आदिवासी

मुख्यमंत्री को परेशान किया जा रहा है। उन पर दबाव बनाया जा रहा है।

सरकार गठन के बाद से हेमंत सोरेन सरकार को गिराने, अस्थिर करने का प्रयास

किया जा रहा है। जब इसमें भाजपा के लोग सफल नहीं हो रहे हैं तो अब हेमंत

सोरेन को केंद्रीय जांच एजेसियों के माध्यम से परेशान और तोड़ने का प्रयास

किया जा रहा है। यह सीधे तौर पर आदिवासी पर प्रहार और हमला है। सीधे

आदिवासी समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें