मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी के अधिकारियों ने की सात घंटे पूछताछ
रांची,
20 जनवरी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी के अधिकारी लंबी पूछताछ
की। लगभग सात घंटे की पूछताछ के बाद मुख्यमंत्री आवास से ईडी की टीम बाहर
निकली। मुख्यमंत्री से ईडी ने बड़गाई अंचल में डीएवी बरियातू के पीछे स्थित
8.46 एकड़ जमीन के संबंध में पूछताछ की है। मुख्यमंत्री से उनके और
पारिवारिक सदस्यों द्वारा अर्जित संपत्ति के बारे में भी पूछताछ की। इसके
बारे में मुख्यमंत्री ने जानकारी ईडी को दी है। अब ईडी इसका मिलान करेगी।
इस मामले में ईडी सीएम से एक बार फिर से पूछताछ करेगी।
उल्लेखनीय
है कि मुख्यमंत्री से पूछताछ करने ईडी की टीम दिन के एक बजकर छह मिनट पर
कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंची थी। मुख्यमंत्री से पूछताछ शुरू
होने के करीब साढ़े तीन घंटे के बाद ईडी की एक टीम फिर शाम 4.30 बजे पहुंची।
ईडी के अधिकारी फ़ाइल में काफी कागजात लेकर पहुंचे थे।





