मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम से सात घंटे ईडी ने की पूछताछ,फिर हो सकती है पूछताछ

राष्ट्रीय सागर डेस्क6 मिनट का पठन

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी के अधिकारियों ने करीब सात घंटे तक लंबी पूछताछ की । इसके बाद ईडी के अधिकारी शाम 8.20 बजे सीएम आवास से बाहर निकल गए। पूछताछ के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने आवास से पैदल ही बाहर निकले और एलपीएन शाहदेव चौक पहंुचे जहां कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उनके बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं में जोश भर गया और वे जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। सीएम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, सरकार बनने के बाद से षड्यंत्र के जाल बिछाए जा रहे हैं। हम ना कभी झुके हैं न डरे हैं। हेमंत सोरेन हर एक कार्यकर्ता के साथ खड़ा रहेगा, ये वादा करता हूं। जरूरत होगी तो गोली खा लेंगे लेकिन झूकेंगे नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के बाद से ही विपक्ष सरकार को गिराने के लिए लगातार षड्यंत्र कर रहा है। इनका हर षडयंत्र विफल हो रहा है। आज सुनियोजित तरीके से विपक्ष के लोगों को टारगेट कर उन पर प्रहार किया जा रहा है। यह किसी से छिपा नहीं है। उस कड़ी में हम भी आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं जनता के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बना हूं। कहा कि हमें किसी भी हाल में राज्य को षड्यंत्रकरियों के हाथ में नहीं जाने देना है। ये लोग जब हमसे राजनीतिक रूप से नहीं सक रहे तो पर्दे के पीछे से सरकार को हिलाने-डुलाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन हम कोई गाजर मूली नहीं है जो कोई हमें उखाड़ कर फेंक दे, जो भी हमें उखाड़ने की कोशिश करेगा वह खुद उखड़ जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य पर गलत नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पैदल ही सीएम हाउस के पीछे के गेट से वापस सीएम हाउस चले गये। इसके बाद उत्साहित जेएमएम कार्यकर्ताओं ने एलपीएन सहदेव चौक पर पटाखे फोड़े।

हर परीक्षा कठिन होती है: झामुमो महासचिव विनोद पांडेय

सीएम आवास के बाहर झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि पूछताछ के बाद सीएम अपने कार्यकर्ताओं से मिले उनकी हौसला अफजाई की। साथियों को ध्न्यवाद भी दिया। उन्होंेने कहा कि झारखंड संघर्षों से बना है। ऐसे में हम कभी संघर्षों से घबरानेवाले नही हैं। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा हमेशा कठिन होती है। हमें पता नही होता कि किस तरह के सवाल पूछे जायेंगे। इसके बाद भी हमें तैयार रहना चाहिए और हम सभी तैयार हैं।

ईडी की टीम 1.07 बजे पहुंची सीएम आवास

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम शुक्रवार को 1.07 बजे कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंची। ईडी की टीम 6 गाड़ी से सीएम आवास पहुंची थी। इस दौरान दिल्ली से आए तीन अधिकारी भी टीम के साथ मौजूद थे। सीएम आवास में जाने से पहले गेट पर स्पेशल ब्रांच के पुलिसकर्मियों के पास ईडी के अधिकारियों की जो सूची थी, उससे मिलान किया गया। इसके बाद ईडी के अधिकारी सीएम आवास में गए और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पुछताछ शुरु की। इसके बाद करीब साढ़े तीन घंटे बाद ईडी ऑफिस का एक कर्मचारी फिर से फाइल लेकर सीएम हाउस पहुंचा। गेट पर पूछताछ के बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे अंदर जाने दिया। सीएम से ईडी की पूछताछ को लेकर ईडी ऑफिस से लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा में कुल 900 पुलिस अफसर और जवान तैनात किये गये थे। ईडी ऑफिस और मुख्यमंत्री आवास के बाहर बैरेकेडिंग की गयी थी। इसी दौरान सीएम आवास में आठ गाड़ियों में सवार होकर सैकड़ों की संख्या में सीआरपीएफ की जवान सीएम आवास पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर सीआरपीएफ जवानों को सीएम आवास के पास तैनात किया गया। इसके बाद सीआरपीएफ के जवानों को वापस बुला लिया गया। गौरतलब है, कि सीएम को ईडी ने पहली बार 14 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन छह समन के बाद भी सीएम का पत्र ही ईडी दफ्तर पहुंचता रहा, लेकिन सीएम ईडी के सामने उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद सीएम को सातवां समन भेज आखिरी मौका देने की बात ईडी ने लिखी थी। सातवें समन पर भी उपस्थित नहीं होने के बाद ईडी ने कानूनी प्रकियाओं का उल्लेख करते हुए फिर से समन और पत्र भेज दिया था. जिसे ईडी का आठवां समन माना गया था।

सीएम आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर फूट-फूटकर रोने लगे इरफान अंसारी

सीएम आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से डॉ इरफान अंसारी कंधे पर सिर रखकर और फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए। इरफान अंसारी ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से उनके आवास पर मिला और अपने राम को देखते ही खुद को नहीं रोक पाया और फूट-फूटकर रोने लगा। दरअसल, विधायक इरफान अंसारी ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्वीटर) पर शेयर किया है जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि 'अपने राम को देख हनुमान फूट फूट कर रोने लगे. अभी-अभी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से उनके आवास पर मिला और अपने राम को देखते ही मैं खुद को रोक नहीं पाया। अपने हनुमान को रोता देख राम जी ने मुझे धैर्य रखने को कहा। इस बीच राम ने कहा कि मैं जल्द अपने दुश्मनों से निपटकर आ रहा हूं. मेरा इंतजार करना।

सीएम हेमंत सोरेन के समर्थन में एक युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने लिया हिरासत में

सीएम से ईडी की पूछताछ के बीच सीएम हेमंत के समर्थन में एक युवक ने राजधानी में आत्मदाह करने की कोशिश की जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया । जानकारी के अनुसार, युवक आत्मदाह करने की धमकी दे रहा था। युवक बोल रहा था कि ईडी की टीम अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करती है तो वह अपने आप को आत्मदाह कर खत्म कर लेंगे।

युवक गढ़वा जिले का रहने वाला है जो राजधानी रांची पहुंचा था। और उसने अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू इलाके में आत्मदाह करने की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षाबल के जवानों ने युवक को हिरासत में लेते हुए उसे अरगोड़ा थाना पुलिस को सौंप दिया। बताया रहा है कि युवक ने इसकी जानकारी पहले ही ईडी के अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर दी थी कि यदि सीएम हेमंत को ईडी गिरफ्तार करती है तो वह आत्मदाह कर लेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें