मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में ईडी के अधिकारी आज पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सोरेन के आवास, टकराव की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

20 जनवरी । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों का दल आज दोपहर

12:00 बजे के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पहुंचेंगा। इस दल में

संभवत: दिल्ली के भी कुछ अधिकारी होंगे। इस दौरान टकराव होने की आशंका है।

केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा है कि ईडी की कार्रवाई

पर संगठन की नजर है। सभी आदिवासी संगठन एकजुट हैं। संगठन हर स्थिति से

निपटने के लिए तैयार हैं।

ईडी के अधिकारियों को मुख्यमंत्री सोरेन

से उनकी और पारिवारिक सदस्यों द्वारा अर्जित संपत्ति के आर्थिक स्रोतों पर

पूछताछ करनी है। टकराव की आशंका के मद्देनजर ईडी ऑफिस से मुख्यमंत्री आवास

के बाहर तक सुरक्षा में कुल 900 पुलिस अफसर और जवान तैनात किए गए हैं। ईडी

ऑफिस और मुख्यमंत्री आवास के बाहर बैरेकेडिंग की गई है।

जेएमएम

कार्यकर्ता और आदिवासी संगठनों की मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली हर

गतिविधि पर नजर है। रांची से सटे जिलों के जेएमएम कार्यकर्ताओं के आज बड़ी

संख्या में मोरहाबादी में एकत्र होने की संभावना है।केंद्रीय सरना समिति के

अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि सभी आदिवासी संगठन हर तरह की स्थिति से

निपटने के लिए तैयार हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें