मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

सांसद धीरज साहू से ईडी ने 11 घंटे तक की पूछताछ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सांसद धीरज साहू से ईडी ने 11 घंटे तक की पूछताछ

धीरज साहू ने मीडिया से कहा - हेमंत सोरेन की आवास में मिली बीएमडब्ल्यू कार हेमंत की नही

रांची: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से ईडी शनिवार को 11 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास से बरामद बीएमडब्ल्यू कार को लेकर उनसे सवाल-जवाब किये गये। पूछताछ के बाद सांसद धीरज साहू ईडी के दफ्तर से बाहर निकले। उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थित हेमंत सोरेन की आवास से मिली कार हेमंत सोरेन की नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार धीरज साहू को रविवार को भी तलब किया गया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में कांग्रेस सांसद धीरज साहू को ईडी ने समन कर 10 फरवरी को दिन के 11 बजे उन्हें रांची जोनल आफिस में उपस्थित होने को कहा था। जिसके बाद तय समय पर सांसद धीरज साहू ईडी के दफ्तर पहुंचे। पूरे मामले में ईडी ने जांच में पाया है कि 29 जनवरी को दिल्ली में हेमंत सोरेन के आवास में छापेमारी के दौरान जो बीएमडब्ल्यू जब्त की गई थी, वह धीरज साहू से जुड़ी है। हरियाणा की जिस कंपनी के नाम पर गाड़ी रजिस्टर्ड है, उस कंपनी में धीरज साहू के परिवार की हिस्सेदारी है। ईडी को अंदेशा है कि यह कार गिफ्ट के तौर पर हेमंत सोरेन को दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें