मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

ईडी ने कोयला व्यवसायी इजहार अंसारी को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हजारीबाग/रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनरेगा घोटाले में गिरफ्तार पूर्व आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के करीबी हजारीबाग के कोयला व्यवसायी इजहार अंसारी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। ईडी की टीम मंगलवार की सुबह इजहार अंसारी के मिल्लत कॉलोनी स्थित घर और कुजू ओपी क्षेत्र स्थित कोयला प्लांट में पहुंचकर छापेमारी की थी।

छापेमारी के बाद ईडी की टीम ने देर शाम इजहार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके ठिकानों से 13 लाख रुपये नकदी के अलावा विभिन्न शेल कंपनियों और काले धन के निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले हैं, जिसका ईडी सत्यापन कर रही है। ईडी ने जहां छापेमारी की है, उनमें हजारीबाग के लोहसिंघना थाना क्षेत्र के मिल्लत कालोनी स्थित आवास, रामगढ़ के कुजू ओपी क्षेत्र में इजहार की फैक्टरी और एक अन्य ठिकाना शामिल हैं। इजहार पर तत्कालीन खान एवं भूतत्व विभाग की सचिव पूजा सिंघल के सहयोग से अवैध तरीके से कोयले का आवंटन लेकर करोड़ों रुपये की काली कमाई का आरोप है।

इससे पहले तीन मार्च, 2023 को भी ईडी ने इजहार अंसारी के घर पर छापेमारी की थी। छापेमारी सुबह से शुरू हुई थी जो देर रात तक चली थी। इस दौरान ईडी ने इजहार के ठिकाने से तीन करोड़ से ज्यादा नकदी बरामद किये थे। ईडी की छानबीन में यह खुलासा हुआ है कि कोयला कारोबारी इजहार अंसारी ने तत्कालीन खान एवं भूतत्व विभाग की सचिव पूजा सिंघल की मदद से कोयले के धंधे में खूब कमाई की। अवैध कमाई का हिस्सा उसने पूजा सिंघल तक उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार की मदद से पहुंचाया।

मनरेगा घोटाले में वर्ष 2022 में पूजा सिंघल के चार्टर्ड अकाउंटेंट के पास से ईडी ने 19.76 करोड़ रुपये बरामद किए थे। इसके बाद ईडी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट से लंबी पूछताछ की थी, जिसमें यह खुलासा हुआ था कि पूजा सिंघल तक कोयले के अवैध खनन का पैसा भी पहुंचता था। इसमें इजहार अंसारी कोयले के धंधे में सर्वाधिक धन पूजा सिंघल तक पहुंचाता था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें