मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

दुर्गा पूजा के मद्देनजर 15 तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दुर्गा पूजा के मद्देनजर 15 तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द

रांची। दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयीं हैं। पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को बताया कि 15 अक्टूबर तक सभी पुलिस पदाधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इस संबंध में डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर आईजी अभियान एवी होमकर ने आदेश जारी किया है।झारखंड के सभी 24 जिलों के एसपी, एसएसपी, रेंज के डीआईजी, आईजी ओर पुलिस के अन्य विंग के समादेष्टा और प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य को यह आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार दुर्गापूजा के अवसर पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए काफी संख्या में बलों की प्रतिनियुक्ति विभिन्न जिलों में की गई है। इस अवसर पर आकस्मिकता के मद्देनजर सभी प्रकार का अवकाश 15 अक्टूबर तक स्थगित किया जाता है। विशेष परिस्थिति में संबंधित एसपी, रेंज के डीआईजी ओर आईजी ही अवकाश स्वीकृत करेंगे। इसके अतिरिक्त आकस्मिक स्थिति में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए सभी प्रकार के कार्यालयों में पदस्थापित प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों की सूची तैयार कर उन्हें तैयारी हालत में रखते हुए उपलब्ध कराने को कहा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें