मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के चलते गौतमबुद्धनगर में नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के चलते गौतमबुद्धनगर में नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद

नोएडा। गौतमबुद्धनगर जिले में लगातार बढ़ती ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गौतमबुद्धनगर की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।

इस आदेश के अनुसार जनपद गौतमबुद्धनगर में संचालित सभी बोर्डों के स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं आगामी 10 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगी।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय जिलाधिकारी, गौतमबुद्धनगर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है।

आदेश में कहा गया है कि जिले में घना कोहरा, अत्यधिक ठंड और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए यह अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड सहित सभी अन्य बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय 10 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे।

आदेश में यह भी कहा गया है कि इस निर्देश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। जिला प्रशासन का कहना है कि सुबह के समय घना कोहरा और अत्यधिक ठंड बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने स्पष्ट किया है कि सभी स्कूल प्रबंधन इस आदेश का पूरी तरह पालन करें। किसी भी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 10 जनवरी के बाद मौसम की स्थिति की समीक्षा कर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें