मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

अमेठी व रायबरेली में ठंड की वजह से कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमेठी व रायबरेली में ठंड की वजह से कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित

अमेठी/रायबरेली। उत्तर भारत में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए यूपी के अमेठी और रायबरेली में प्रशासन ने एहतियातन विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। ठंडी हवाएं, गिरते तापमान और कोहरे के बीच यह निर्णय लिया गया है।

इस संबंध में अमेठी में बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि 22, 23 और 24 दिसंबर तक कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालय बंद रहेंगे।

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यह अवकाश केवल छात्रों के लिए रहेगा, जबकि शिक्षक व अन्य शैक्षणिक स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देशों के अनुसार विद्यालय में उपस्थित रहना होगा। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरतें।

वहीं, रायबरेली में भी कड़ाके की ठंड और शीतलहर को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 22 और 23 दिसंबर तक कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया है।

यह आदेश सभी बोर्ड परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।

रायबरेली में पिछले कई दिनों से लगातार ठंड और गलन से जनजीवन प्रभावित है। सुबह और देर रात घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता काफी कम हो गई है, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। हाईवे और प्रमुख मार्गों पर वाहन चालकों को काफी सतर्कता बरतनी पड़ रही है।

ठंड के कारण बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को विशेष परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है तथा कोहरे का असर भी बना रहेगा। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, गर्म कपड़ों का प्रयोग करने और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। विद्यालयों में अवकाश के इस निर्णय से अभिभावकों और छात्रों ने राहत की सांस ली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें