मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

दुबग्गा विस्फाेट मामले में लापरवाही बरतने पर दाे पुलिसकर्मी निलम्बित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दुबग्गा विस्फाेट मामले में लापरवाही बरतने पर दाे पुलिसकर्मी निलम्बित

लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र में गैस रिफलिंग के दौरान हुई घटना का पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान में लिया है। इस मामले में डीसीपी पश्चिम डाॅ. ओमवीर ने शनिवार को दो पुलिस कर्मियों को निलम्बित कर दिया है।उन्होंने बताया कि बीट प्रभारी उपनिरीक्षक रामसेवक राणा और बीट आरक्षी मनोज कुमार को निलम्बित किया गया है। इन पर अवैध गतिविधियाें की जानकारी न होने और लापरवाही को लेकर यह कार्रवाई हुई है। सहायक पुलिस आयुक्त मलिहाबाद को प्रारम्भिक जांच के निर्देश दिए हैं।उन्होंने बताया कि ग्राम शाहपुर भमरौली में रोहित गुप्ता के मकान में शुक्रवार की शाम अवैध रूप से गैस रिफिलिंग के कारण विस्फोट होने से आग लगने के कारण घर के अन्दर काम कर रहे चार व्यक्तियों व घर से कुछ दूरी पर खड़े दो बच्चों के भी आग की चपेट में आने से गम्भीर रूप से झुलस गये थे। घटना के दौरान एकत्र हुए आस-पास के स्थानीय लोगों से रोहित गुप्ता ने चोरी छिपे अवैध रूप से गैस सिलेण्डर की रिफिलिंग का काम करने की जानकारी प्राप्त हुई थी। इस घटना में दो मासूम बच्चों समेत छह लोग झुलस गये थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें