मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

घर के सामने खोदे गए गड्ढे में डूबे दो भाई, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रुगुड़पंचो गांव में शुक्रवार रात दो सगे भाई खेलते वक्त घर के सामने पानी से भरे गड्ढे में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान पलटन सिंह कुंटिया के पुत्र विकास सिंह कुंटिया (7 ) और विशाल सिंह कुंटिया (5 ) के रूप में हुई है।बताया जाता है कि घर बनाने के लिए मिट्टी निकालने के उद्देश्य से पलटन सिंह कुंटिया ने घर के सामने गड्ढे खोदे थे। हाल की बारिश के कारण उन गड्ढों में पानी भर गया था। शुक्रवार को दोनों भाई उन्हीं गड्ढों के पास खेल रहे थे, तभी पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उनके साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकालकर चाईबासा सदर अस्पताल ले गए। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर बनाने के लिए खोदा गया वही गड्ढा परिवार के लिए काल बन गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें