मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

शराब के नशे में छोटे भाई ने की नेत्रहीन बड़े भाई की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शराब के नशे में छोटे भाई ने की नेत्रहीन बड़े भाई की हत्या

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटे भाई ने अपने साथी के साथ मिलकर नेत्रहीन बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपित भाई के साथी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।बर्रा विश्व बैंक एच ब्लॉक कॉलोनी में रहने वाले कुंदन (42) अपने छोटे भाई चंदन और बहन कंचन के साथ रहता था। बहन के मुताबिक कुंदन नेत्रहीन था, जबकि छोटा भाई पेंटिंग का काम करता है। वह आए दिन अपने दोस्तों को घर बुलाकर शराब पीता था, जिसका बड़ा भाई विरोध करता था। बुधवार रात चंदन अपने दोस्त राजू चौरसिया को घर लेकर आया पहले तो दोनों ने जमकर दारू पार्टी करी। इसके बाद अपनी बहन को पीटने लगा। किसी तरह से वह उसके चंगुल से खुद को छुड़ाकर भागी तो चंदन ने अपने साथी राजू के साथ मिलकर कुंदन पर भी धारदार हथियार से वार कर दिया।कुछ ही देर बाद चंदन की आवाज आनी बंद हो गई किसी अनहोनी की आशंका के चलते डरी और सहमी बहन घर की ऊपरी मंजिल पर भागकर पहुंची तो उसने पाया कि कुंदन का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। जबकि चंदन और राजू तेजी से घर से बाहर की ओर भाग रहे थे। शोर गुल सुनकर आस पड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किये और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित साथी राजू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि हत्यारोपी चंदन मौके से फरार हो गया।पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने गुरुवार को बताया कि हत्याराेपित भाई चंदन मौके से फरार है, जबकि उसके साथी राजू को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें