मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

नशे में धुत चालक ने घर में घुसाया ट्रक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नशे में धुत चालक ने घर में घुसाया ट्रक

रांची। रातू थाना क्षेत्र स्थित हुरहुरी गुटुवाटोली गांव में नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने एक दुकान को रौंदते हुए गाड़ी घर में घुसा दिया। घटना सोमवार देर रात की है। मिली जानकारी के अनुसार 12 चक्का ट्रक (जेएच 02एएन3755) ने एक दुकान और मिट्टी के घर को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है।इस घटना में घर का किचन और उसमें रखे सारे सामान (गैस चूल्हा, चावल, आटा, फ्रिज आदि) भी पूरी तरह से बर्बाद हो गया। गृह स्वामी सोमरा उरांव ने बताया कि ड्राइवर और खलासी दोनों नशे में थे। गाड़ी की रफ्तार भी काफी तेज थी। वहीं इस घटना में सोमा उरांव का दुकान भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंचे । घटना के बाद लोग काफी आक्रोशित थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि खलासी को हिरासत में ले लिया गया है, चालक फरार है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं लगी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें