मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

ड्रग तस्करी का भांडाफोड़, महिला सहित पांच गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ड्रग तस्करी का भांडाफोड़, महिला सहित पांच गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। विधानसभा चुनाव के बीच मादक तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां महिला को मोहरा बनाकर पुराने आरोपितों ने नए तरीके से तस्करी की योजना बनाई थी। लेकिन सिलीगुड़ी पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की सतर्कता के चलते इस साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया।एसओजी और सिलीगुड़ी थाने की संयुक्त टीम ने बुधवार रात जोड़ापानी ब्रिज के पास एक संदिग्ध फोर व्हीलर से करीब एक किलो कच्चा मादक पदार्थ बरामद किया, जिससे ब्राउन शुगर तैयार की जानी थी। इस मामले में एक महिला समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार आरोपितों के नाम पूजा रसाइली (33), पप्पू गिरी (48), अजहरूद्दीन साह (39), एमडी मुराद अंसारी (40) और एमडी शमशेर आलम (35) है।पुलिस के अनुसार, इनमें से चार आरोपित पहले से आपराधिक रिकॉर्ड में शामिल है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित मालदा से कच्चा सामान लाकर सिलीगुड़ी में ब्राउन शुगर तैयार कर तस्करी करने की योजना बना रहे थे। लगातार कार्रवाई से बचने के लिए इस बार उन्होंने तैयार ड्रग्स की बजाय कच्चे माल की तस्करी का तरीका अपनाया था।पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें