मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य में तपती गर्मी के बीच राहत बनकर बरसीं बारिश की बूंदे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। राज्य में मंगलवार की शाम मौसम ने करवट ली। शाम होते ही राज्यवासियों को तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिली। राजधानी रांची, रामगढ़ और गुमला समेत कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश हुई। दोपहर बाद कुछ जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे लोगों को गर्मी की तपिश से राहत मिली। रांची में बूंदा-बांदी से मौसम सुहाना हो गया। राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया था।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आठ और नौ मई को राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। कई जगहों पर 10 और 11 को भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिलेगी। इस दौरान गरज के साथ वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। रांची, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका और देवघर में ओलावृष्टि हो सकती है। तेज हवाएं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे) भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें