डॉ. सरफराज अहमद और डॉ. प्रदीप वर्मा ने राज्य सभा सदस्य के रूप में शपथ ली
रांची,। झारखंड से नव निर्वाचित झामुमो के वरिष्ठ नेता डॉ. सरफराज
अहमद और भाजपा के डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य के
रूप में शपथ ली। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शपथ के बाद डॉ. प्रदीप
कुमार वर्मा और सरफराज अहमद का नए मेंबर के रूप में राज्यसभा में स्वागत
किया।





