मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:29 · नई दिल्ली संस्करण

विवाहिता की संदिग्ध मौत पर पति समेत चार पर दहेज हत्या का मुकदमा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विवाहिता की संदिग्ध मौत पर पति समेत चार पर दहेज हत्या का मुकदमा

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में देहात कोतवाली क्षेत्र में रविवार को हुई एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार शाम पति समेत चार ससुरालजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर पांच लाख रुपये दहेज की मांग और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है।लालगंज थाना क्षेत्र के सेमरी कला गांव निवासी विद्याधर मिश्रा ने बताया कि उनकी पुत्री प्रियंका (28) की शादी वर्ष 2022 में प्लेद गांव निवासी अभय तिवारी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही प्रियंका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वाले लगातार पांच लाख रुपये नकद की मांग कर रहे थे, जिसे पूरा न करने पर उन्होंने प्रियंका की धारदार हथियार से हत्या कर दी।मृतका के पिता ने बताया कि प्रियंका के सिर और चेहरे पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग शव को मंडलीय अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर मायके वाले अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई।मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति अभय तिवारी, देवर निर्भय तिवारी, ससुर लक्ष्मीशंकर तिवारी और सास मीना देवी के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।इस संबंध में देहात कोतवाल अमित मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें