मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

दोहरे हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दोहरे हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

रांची। रांची नगड़ी थाना पुलिस ने दोहरे हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मनोहर टोपनो और सुनील कच्छप शामिल हैं। इनके पास से एके-47 राइफल, छह गोली, वैगनआर कार बरामद किया गया है।एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पत्रकार वार्ता में हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि गत चार फरवरी को थाना नगडी अंतर्गत ग्राम कत्तरपा में सरस्वती पूजा के मूति विसर्जन एवं जुलूस के दौरान कतरपा के ही देवी मंडप से करीब 50 मीटर की दूरी पर की दूरी पर बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस संबंध में मृतक बुधराम मुण्डा की पत्नी के बयान पर मामला दर्ज किया गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम का गठन किया गया। टीम ने अनुसंधान के क्रम में पता चला कि घटना को एक महीने की छुट्टी पर आए सेना के जवान मनोहर टोपनो ने अंजाम दिया था। मनोहर भारतीय सेना में है और उसकी तैनाती जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में है। वह अपने यूनिट से चोरी से एके 47 राइफल लेकर आया था और मंगलवार को उसी राइफल सेमनोहर टोपनो ने मनोज और बुधराम की गोली मार कर हत्या कर दी थी। मृतक बुधराम मुंडा के भाई मनोहर टोपनो (जो सेना के जवान है) से जमीन बेचने के एवज में रुपये लिए थे, लेकिन मृतक बुधराम मुंडा जमीन बेचने में अड़चन डाल रहे थे।विवाद कई महीनों से चल रहा था। इसी बीच एक साजिश के तहत मनोहर टोपनो ने बुधराम मुंडा को रास्ते से हटाने के लिए प्लान बनाया और बीते मंगलवार की रात मौका देखकर जवान और उसके साथियों ने बुधराम मुंडा को गोली मार दी। साथ में बुधराम के रिश्ते में लगने वाले भतीजे मनोज कच्छप ने गोली मारते जवान और उसके साथियों को पहचान लिया इसलिए अपराधियों ने उसे भी गोली मार दी और भाग निकले।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें