मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

रांची से राजस्थान भेजा जा रहा साढ़े तीन करोड़ का डोडा जब्त, हरियाणा का अफीम तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची से राजस्थान भेजा जा रहा साढ़े तीन करोड़ का डोडा जब्त,

हरियाणा का अफीम तस्कर गिरफ्तार

रांची: राजधानी की नामकुम थाना पुलिस ने हुवांगहातु स्कूल के समीप से वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक पर लोड किया हुआ (नशीला पदार्थ) डोडा के साथ हरियाणा के एक आरोपित हरपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 158 बोरा (3950 किलो) डोडा, दो मोबाईल, एक ट्रक, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड, एक वोटर कार्ड, एक वीजा कार्ड, एक प्लेटिनम कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है। बरामद डोडा की बाजार मूल्य लगभग कीमत साढ़े तीन करोड़ आंकी गयी है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नामकुम थाना के हुवांगहातु की तरफ से रायसा मोड़ की ओर एक डोडा लदा ट्रक आ रहा है। सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में नामकुम थाना प्रभारी, टाटीसिलवे, ओपी प्रभारी खरसीदाग और क्यूआरटी टीम को शामिल करते हुए एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हुवांगहातु स्कूल के पास वाहन चेकिंग लगाकर ट्रक (एचआर 62-7267) को पकड़ा। वाहन की जांच करने पर डोडा से भरे हुए 158 प्लास्टिक बोरे मिले। वाहन चालक सह मालिक हरपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया। चालक हरपाल सिंह ने पूछताछ में बताया कि डोडा को खूंटी के ग्रामीण क्षेत्रों से लोड कर रांची होते हुए जोधपुर (राजस्थान) ले जाया जा रहा था। मामले में अनुसंधान जारी है। पूछताछ के क्रम में पता चला कि गिरफ्तार हरपाल सिंह राजस्थान अफीम तस्करों के सम्पर्क में रहकर अवैध व्यापार करता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें