मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू: दो लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पलामू: दो लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

पलामू। पलामू पुलिस ने दो लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो युवको को गिरफ्तार किया है। बाइक और नकदी जब्त की है। गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई।पुलिस को जानकारी मिली कि काले रंग की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल ( जेएच03 एपी-3034) से दो युवक ब्राउन शुगर लेकर डालटनगंज की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर सदर थाना प्रभारी लालजी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अमानत नदी के पास एनएच-39 पर सिंगराकला गांव में वाहन जांच अभियान शुरू किया।वाहन जांच के दौरान पहुंचा मोड़ की ओर से संदिग्ध बाइक पर सवार दो युवक तेज गति से पुलिस जांच स्थल की ओर आते दिखे। पुलिस की ओर से रुकने का इशारा किए जाने पर दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम की सतर्कता से उन्हें पकड़ लिया गया।डीएसपी राजीव रंजन की उपस्थिति में की गई तलाशी में युवकों के पास से करीब 21 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन, 2,660 रुपये नगद तथा बाइक बरामद की गई। पकड़े गए युवकों की पहचान चिन्दु कुमार (23 ), और अतुल रंजन सिंह (25 ) के रूप में की गई है।पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे गढ़वा निवासी राजा नामक व्यक्ति से ब्राउन शुगर खरीदकर डालटनगंज क्षेत्र में बेचने का कार्य करते हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें