मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत

पलामू। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-छतरपुर मुख्य सड़क के चौहान मोड़ के समीप मंगलवार देर शाम दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान हैदरनगर थाना क्षेत्र के बहेरा हरिजनवां टोला गांव निवासी रघुवर राम का पुत्र गोल्डन राम (19) के रूप में की गयी। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल उसे अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचाया जहां, चिकित्सकों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार गोल्डन छतरपुर की ओर से जपला की ओर आ रहा था। इसी क्रम में जपला की ओर से जा रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी मोटरसाइकिल में आमने सामने की टक्कर हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर के बाद दूसरी बाइक सवार घायल अवस्था में अपनी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है।घटना की खबर सुनकर अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले आया। पुलिस ने दूसरी बाइक के चालक के बारे में जानकारी लेने के लिए छानबीन शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें