मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों की मौत

पलामू। पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के बेदानी चौक से दो किलोमीटर दूर ब्रहकुरवा गांव में बुधवार की रात डीजे गाड़ी ने बाराती सवारी वाहन में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चार बारातियों की मौत हो गई, जबकि छह बारातियों को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती किया गया है। सभी का इलाज किया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम करने की तैयारी है। गुरुवार सुबह एमएमसीएच में घायलों ने घटना की पूरी जानकारी दी।जानकारी के अनुसार मनातू प्रखंड की रंगेया पंचायत के चुनका पसिया गांव से बारात सतबरवा प्रखंड के बोहिता गांव जा रही थी। एक सवारी गाड़ी में बाराती नीचे ऊपर सवार थे।जैसे ही सभी ब्रहकुरवा गांव में पहुंचे की डालटनगंज की ओर से जा रही डीजे गाड़ी ने सवारी वाहन में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सवारी गाड़ी पलट गई। गाड़ी के पलटने से ऊपर बैठे बाराती नीचे गिरते ही वाहन से दब गए। ज्यादातर बारातियों के पैर चपेट में आये। दो बारातियों की मौत मौके पर हुई जबकि दो ने एमएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ा।बारात विश्वनाथ सिंह के बेटे की जा रही थी, जिनकी मौत हुई सारे रिश्तेदार और गांव के बताए गए हैं। जख्मी भी रिश्तेदार और गांव के हैं।मृत बरातियों में विकास सिंह(17) , चंदन यादव(14) , 22 साल के विकेश कुमार(22) और विशेष कुमार सिंह(15) शामिल हैं।घायलों में दीपक कुमार सिंह, कंचन कुमार सिंह, राहुल, अखिलेश सहित अन्य शामिल हैं।घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई थी। सूचना मिलने पर तरहसी और मनातू थाना प्रभारी नीरज कुमार और निर्मल उरांव दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से किनारे किया। घायलों को इलाज के लिए भेजा। दुर्घटना के बाद डीजे गाड़ी मौके से फरार हो गई है। हालांकि डीजे के कई सामान मौके पर गिर गए थे, उसे जब्त कर लिया गया है। डीजे वाहन पांकी का बताया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें