मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

बंग बंधु संस्था की जिला कमेटी घोषित, अध्यक्ष बने प्रकाश मुखर्जी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बंग बंधु संस्था की जिला कमेटी घोषित, अध्यक्ष बने प्रकाश मुखर्जी

पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के सभी बांग्ला भाषियों को संगठित करने के उद्देश्य से संस्था बंग बंधु की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन प्रेक्षागृह में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष अपर्णा गुहा व महासचिव उत्तम गुहा के अध्यक्षता संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का गठन किया गया, जिसमें पेट्रोन के रूप में रबीन्द्रनाथ दास (बहरागोड़ा) और चित्तो रंजन दास (पोटका) को मनोनीत किया गया। साथ ही एडवाइजर सुबोध गोराई, अध्यक्ष प्रकाश मुखर्जी, कार्यकारी अध्यक्ष एस.के. माइति (बहरागोड़ा), देबजीत सरकार, तोतन दत्ता, महासचिव बाबूलाल चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष सौरव चटर्जी और सह-कोषाध्यक्ष प्रणब बराट सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया।इसके बाद बंगीय उत्सव समिति की बैठक में झारखंड में बांग्ला भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय बंगीय उत्सव 2026 आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समिति के अनुसार यह भव्य उत्सव 1 फरवरी 2026 को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।इस आयोजन का उद्देश्य बांग्ला भाषा, सांस्कृतिक धरोहर, लोककला और पारंपरिक कलाओं को एक मंच प्रदान करना है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों से आए कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।बैठक में शुभंकर चटर्जी, इंद्रजीत घोष, पूरबी घोष, अपर्णा गुहा, उत्तम गुहा, अमित मैती, अशोक दत्ता, सुभाष सिंह रॉय, बिनोद दे, उत्थान मुखर्जी, प्रणब सरकार सहित कई सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें