पीएम मोदी के धनबाद आगमन के मद्देनजर जिला भाजपा की बैठक
धनबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक मार्च को धनबाद आएंगे। इसको लेकर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी को लेकर शनिवार को धनबाद के भाजपा जिला कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने कहा कि एक मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धनबाद आना तय है। इस अवसर पर वे सिन्दरी स्थित हर्ल कारखाने का उद्घाटन करेंगे। साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसी से संबंधित तैयारियों को लेकर आज एक बैठक कर का आयोजन किया गया।
बैठक में प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ धनबाद सांसद पीएन सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, बोकारो के विधायक विरंचि नारायण सहित जिला के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।





