मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:00 · नई दिल्ली संस्करण

150 जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर का वितरण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची । राष्ट्रगान

‘‘जन गण मन’’ के रचयिता और नोबेल पुरस्कार से अलंकृत महान कवि रवीन्द्र

नाथ टैगोर के पुण्यतिथि पर शुक्रवार को झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस

के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने अपने टीम सदस्यों के साथ टैगोर का

पुण्य स्मरण किया तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आर्दश पर चलने का

संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रोफेशनल कांग्रेस के द्वारा रविन्द्र नाथ टैगोर

के मूलमंत्र जीवन सेवा के तहत 150 जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर

का वितरण किया गया। जायसवाल ने रवीन्द्रनाथ टैगोर के जीवनी पर प्रकाश डालते

हुए कहा कि रविन्द्र नाथ टैगोर ने देश के सामाजिक और सांस्कृतिक उत्थान के

लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। आज भी उनके बहूमूल्य आदर्श व उनके

विचार प्रासंगिक है। जायसवाल ने कहा कि रविन्द्रनाथ टैगोर ने कहा था मैं

सो गया और सपना देखा कि जीवन आनंदमय था। मैं जागा और देखा कि जीवन सेवा है।

मैंने अभिनय किया और निहारना, सेवा खुशी थी। उन्होंने कहा कि टैगोर

साहित्य के माध्यम से भारतीय सांस्कृति चेतना में नयी जान फूंकने वाले

युगद्रष्टा थे। रविन्द्रनाथ टैगोर ने कहा था कि यदि आप सभी गलतियों के लिए

दरवाजे बंद कर देंगे तो सच बाहर ही रह जायेगा। जायसवाल ने कहा कि आज पूरी

दुनिया सच पर टिकी हुई है झूठ का कोई जगह नहीं है। रविन्द्र नाथ टैगोर का

राजधानी रांची से बहुत ज्यादा लगाव था। इस कारण उनके नाम से रांची में

टैगोर हिल प्रसिद्ध पर्यटन स्थल विकसित है। इसके साथ ही कई अन्य प्रसिद्ध

चीज उनके नाम से ही जाने जाते है। इस मौके पर अमरजीत सिंह, चिंटू चौरसिया,

गौरव आनंद, राहुल राय, पुनीत, आयुष, सहित अन्य लोगों शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें