भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट पर परिचर्चा 23 काे
रांची, । भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश भाजपा कार्यालय
में केंद्रीय बजट पर मंगलवार काे 10.30 बजे पूर्वाह्न परिचर्चा कार्यक्रम
आयाेजित है।
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट कल 23 जुलाई
को संसद में पेश होगा। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय रांची के सभागार
में सामूहिक रूप से बजट भाषण को सुना जायेगा। बाद में विशेषज्ञों द्वारा इस
पर प्रतिक्रिया दी जाएगी। पार्टी के आर्थिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में
आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवी शामिल होंगे। भाजपा
के वरिष्ठ नेता एवम विधायक सीपी सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। यह
जानकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जेपी शर्मा ने दी।





