मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

डिंपल कपाड़िया का खुलासा, ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की शादी के खिलाफ थीं वह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अक्षय

कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड की एक आदर्श जोड़ी मानी जाती है। उनकी

शादी को 23 साल हो गये। दोनों के बच्चे आरव और नितारा हैं। अक्षय कुमार का

उनका अपनी सास डिंपल कपाड़िया के साथ भी अच्छा रिश्ता है। डिंपल अक्षय को

बेटे की तरह प्यार करती हैं। वह अक्षय की दिल खोलकर तारीफ करती हैं, लेकिन

डिंपल कपाड़िया शुरुआत में अक्षय और ट्विंकल की शादी के विरोध में थीं।

डिंपल

कपाड़िया ने जयपुर में एक कार्यक्रम में खुलासा किया, "पहले मैंने ट्विंकल

को अक्षय से शादी करने के लिए मना किया था। भगवान का शुक्र है कि ट्विंकल

ने शादी की। वह बहुत अच्छे और ईमानदार इंसान हैं। जब मैं उन्हें दूसरों से

बात करते हुए देखती हूं, तो वह सब की बातें ध्यान से सुनते हैं। किसी के

साथ कार्ड्स खेलेंगे और कभी बास्टेकबॉल। वह आपसे बात करके आपको अच्छा महसूस

करवा सकते हैं। इसके अलावा वह शरारती भी हैं।''

एक किस्सा सुनाते

हुए डिंपल कपाड़िया ने कहा, "अक्षय ने एक बार मुझसे कहा था कि वह मिसेज

सोनिया से मिलने के लिए दिल्ली जाना चाहते हैं। वह अकेले नहीं जाना चाहते

थे, इसलिए वह मुझे अपने साथ ले जा रहे थे। जब वह मुझे लेने आए तो कहा कि वह

अपना वॉलेट घर भूल गए हैं। जैसे ही मैं घर पहुंची तो मुझे मेरे 50वें

जन्मदिन का सरप्राइज मिला।''

इससे पहले डिंपल ने एक इंटरव्यू में

कहा था कि जब ट्विंकल ने उनसे कहा था कि वह अक्षय से शादी करना चाहती हैं

तो डिंपल ने उन्हें लिव-इन में रहने की सलाह दी थी। वह दाे साल तक रुक जाए

और अगर वह राजी हो तो शादी कर लेना।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें