मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 · शाम 4:42 · नई दिल्ली संस्करण

Aura Tour को बड़ा झटका! दिलजीत के दिल्ली कॉन्सर्ट रद्द, जानें Ticket Refund का पूरा प्रोसेस

दिलजीत दोसांझ के फैंस को बड़ा झटका! दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में होने वाले 'Aura World Tour' के ओपनिंग कॉन्सर्ट को परमिशन देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने BookMyShow को भेजे लेटर में कारण बताया - स्पेसिफिक थ्रेट इनपुट, दिवाली फेस्टिव सीजन में सिक्योरिटी की कमी और लॉ एंड ऑर्डर। पहले यह शो 1 नवंबर को था, लेकिन 1984 दंगों की बरसी के कारण 30 अक्टूबर किया गया था। अब आयोजकों की ओर से आधिकारिक बयान आना बाकी है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया
Aura Tour को बड़ा झटका! दिलजीत के दिल्ली कॉन्सर्ट रद्द, जानें Ticket Refund का पूरा प्रोसेस

पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए बड़ी निराशाजनक खबर सामने आई है। दिल्ली में होने वाला उनका बहुप्रतीक्षित कॉन्सर्ट अब रद्द होने की कगार पर है। दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN Stadium) में होने वाले शो को सिक्योरिटी क्लियरेंस देने से इनकार कर दिया है। यह कॉन्सर्ट दिलजीत के 'Aura World Tour' के इंडिया लेग का ओपनिंग शो था। इसके बाद उनका टूर इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ, चंडीगढ़ और कोलकाता जाने वाला था। लेकिन अब दिल्ली से ही टूर को बड़ा झटका लग गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ दिल्ली के DCP ऑफिस से BookMyShow को एक लेटर भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि 14 अक्टूबर को दिया गया परमिशन का आवेदन रिजेक्ट कर दिया गया है।



पुलिस ने परमिशन न देने के 3 बड़े कारण बताए हैं: 1. Threat-related inputs: पुलिस को कुछ स्पेसिफिक खतरे से जुड़े इनपुट मिले हैं, जिसके चलते इतने बड़े क्राउड इवेंट को इजाजत देना सेफ नहीं है। 2. फेस्टिव सीजन में सुरक्षा व्यवस्था: दिवाली 8 नवंबर को है। इस दौरान दिल्ली पुलिस की पहले से ही फेस्टिव सिक्योरिटी और लॉ एंड ऑर्डर में भारी ड्यूटी लगी हुई है। 30-40 हजार लोगों के कॉन्सर्ट के लिए एक्स्ट्रा फोर्स निकालना मुश्किल है। 3. लॉ एंड ऑर्डर: हाल ही में दिल्ली में Gen-Z प्रोटेस्ट और अन्य भीड़ वाले इवेंट्स के चलते पुलिस बड़े यूथ गैदरिंग को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। गौर करने वाली बात है कि यह कॉन्सर्ट पहले 1 नवंबर को होना था। लेकिन राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने दिलजीत से अपील की थी कि 1 नवंबर 1984 के सिख विरोधी दंगों की बरसी है, इसलिए इस दिन शो न रखें। 



उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए ऑर्गेनाइजर्स ने तारीख बदलकर 30 अक्टूबर कर दी थी। BookMyShow ने भी कहा था कि पुराने टिकट नई तारीख पर मान्य रहेंगे। अब नई तारीख पर भी परमिशन नहीं मिली है, तो फैंस में कंफ्यूजन है। अभी तक दिलजीत दोसांझ या उनकी टीम और BookMyShow Live की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं आया है। सूत्रों का कहना है कि ऑर्गेनाइजर्स दोबारा परमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं या दिल्ली शो को किसी दूसरी तारीख या वेन्यू पर शिफ्ट कर सकते हैं। अगर दिल्ली शो नहीं होता है, तो Aura India Tour की शुरुआत 15 नवंबर को इंदौर से होगी। टिकट बुक करने वाले फैंस को सलाह है कि वो BookMyShow ऐप पर रिफंड / री-शेड्यूल से जुड़ी अपडेट चेक करते रहें। जल्द ही ऑफिशियल जानकारी आने की उम्मीद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर