मनोरंजन
Aura Tour को बड़ा झटका! दिलजीत के दिल्ली कॉन्सर्ट रद्द, जानें Ticket Refund का पूरा प्रोसेस
दिलजीत दोसांझ के फैंस को बड़ा झटका! दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में होने वाले 'Aura World Tour' के ओपनिंग कॉन्सर्ट को परमिशन देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने BookMyShow को भेजे लेटर में कारण बताया - स्पेसिफिक थ्रेट इनपुट, दिवाली फेस्टिव सीजन में सिक्योरिटी की कमी और लॉ एंड ऑर्डर। पहले यह शो 1 नवंबर को था, लेकिन 1984 दंगों की बरसी के कारण 30 अक्टूबर किया गया था। अब आयोजकों की ओर से आधिकारिक बयान आना बाकी है।

