मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

जमीन घोटाला मामले में दिलीप घोष की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। जमीन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित दिलीप घोष की डिस्चार्ज पिटीशन पर ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की कोर्ट में बुधवार को सुनवाई पूरी हो गई। कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रखा है। कोर्ट 12 मार्च को अपना आदेश सुनायेगा।यह मामला बरियातू की सेना की कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन घोटाला मामले से जुड़ा है। मामले के आरोपितों पर अब आरोप गठन होना है। इससे पहले आरोपितों ने आरोप मुक्त कराने के लिए अदालत में अर्जी दी है। दिलीप घोष ने 12 जनवरी को डिस्चार्ज पिटीशन दायर कर इस केस से खुद को आरोप मुक्त कराने का आग्रह अदालत से किया है।उल्लेखनीय है 28 नवंबर, 2023 को झारखंड हाई कोर्ट से दिलीप घोष को जमानत मिली है। जमीन के मूल दस्तावेज से छेड़छाड़ कर खरीद बिक्री करने का उस पर आरोप है। मामले में निलंबित आईएएस और रांची के पूर्व डीसी छविरंजन, उप राजस्व कर्मी भानु प्रताप प्रसाद, व्यवसायी अमित अग्रवाल सहित कई अन्य को आरोपित बनाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें