मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

डिज्नीलैंड मेला देखकर निकली लड़की को अगवा कर किया गया दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डिज्नीलैंड मेला देखकर निकली लड़की को अगवा कर किया गया दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

पलामू। मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड से एक लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला मंगलवार को सामने आया है। लड़की अपनी सहेली के साथ डिज्नीलैंड मेला देखकर निकली थी और स्टेशन की ओर जा रही थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने मंगलवार को इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दो आरोपित पकड़े गए हैं। उनसे पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है। जल्द विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे डिज्नीलैंड मेला देखने के बाद दो लड़की स्टेशन रोड की ओर से गुजर रही थी। ओवर ब्रिज के पास कुछ लड़कों ने दोनों लड़कियों में से एक को उठाया और फिर उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

लड़की को अगवा करने पर उसकी सहेली ने तत्काल इसकी जानकारी टीओपी टू की पेट्रोलिंग पुलिस को दी। सूचना मिलते ही टीओपी टू के प्रभारी राकेश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सदीक चौक के पास अगवा लड़की को बरामद किया और मौके से कुछ संदिग्ध युवकों को पकड़ा और शहर थाना पुलिस को सौंप दिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें