डीआईजी अनूप बिरथरे ने ट्रैफिक पुलिस के जवानों को किया ब्रीफिंग
रांची, । रांची रेंज के डीआईजी अनुप बिरथरे ने बुधवार को
ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात जवानों को ब्रीफिंग किया है। डीआइजी ने हॉटलिप्स
चौक से अरगोड़ा चौक तक के सभी ट्रैफिक पोस्टों पर
तैनात पुलिसकर्मियों को
यातायात सुगम बनाने और आम लोगों से सभ्य और अनुशासित व्यवहार करने के लिए
किन-किन बातों को ध्यान रखना चाहिए, इसके संबंध में ब्रीफिंग की। साथ ही
कहा कि ट्रैफिक पोस्ट में अच्छे कार्य करने वाले ट्रैफिक पुलिस का मनोबल
बढ़ाये रखने के लिए
पुरस्कृत भी किया जाएगा। डीआईजी ने कहा गाड़ीखाना चौक
पर प्रतिनियुक्त हवलदार, अशोक कुमार सिंह और किशोरगंज चौक पर प्रतिनियुक्त
महिला आरक्षी, सरोज कुमारी कर्ण पुरस्कृत होंगे।





