मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पलामू में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक की हत्या

पलामू। प्रमंडल अंतर्गत गढवा जिले के श्री बंशीधर नगर शहर के गोसाइबाग में मंगलवार दोपहर अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी।मृत युवक की पहचान गढ़वा के सोनपुरा निवासी सत्येन्द्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मृत युवक की कमर से एक देशी कट्टा बरामद किया है। घटनास्थल से एक बाइक व आठ खोखा बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, गोसाइबाग में एक बाइक से दो लोग लाइन होटल के समीप बाइक रोक कर एक बाइक में हवा लेने लगे तथा दूसरा गुटखा लेने के लिए गुमटी पर गया। इसी बीच दूसरी बाइक पर भी दो लोग लाइन होटल के पास पहुंचे तथा बाइक खड़ी कर गुटखा लेने गये सत्येन्द्र कुमार को लक्ष्य साधते हुए ताबड़तोड़ गोली चला दी, जिससे सत्येन्द्र कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक ने भाग कर जान बचायी। फायरिंग करने के बाद जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक दोनों अपराधी बाइक पर सवार होकर उत्तर दिशा की ओर भाग निकले।घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की तथा शव को कब्जे में लेकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें