मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

धर्मेंद्र-हेमा की बेटी ईशा अपने पति से हो रही हैं अलग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

दिग्गज

अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल को लेकर एक अहम खबर

सामने आई है, जिसने फैंस को चिंता में डाल दिया है। ईशा अपने एक्टिंग करियर

से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं और अब कहा जा रहा

है कि उनकी पर्सनल लाइफ में बड़ा तूफान आ गया है। ऐसी अफवाहें हैं कि ईशा

अपने पति भरत तख्तानी से अलग हो गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट के

मुताबिक, एक सोशल मीडिया यूजर ने हाल ही में रेड्डिट पर एक पोस्ट शेयर किया

है। इसमें उन्होंने इशारा किया था कि ईशा और भरत एक दूसरे से अलग हो गए

हैं। इसलिए, वे अब सार्वजनिक रूप से एक साथ नहीं देखे जाते हैं। इतना ही

नहीं इस पोस्ट में यूजर ने ये भी दावा किया है कि भरत अपनी पत्नी को धोखा

दे रहे हैं।

यूजर ने अपने पोस्ट में यह भी दावा किया कि

उसने ईशा के पति भरत को नए साल के दिन बेंगलुरु में एक पार्टी में देखा गया

था। उस पार्टी में भरत अपनी एक कथित गर्लफ्रेंड के साथ थे। पोस्ट में यह

भी कहा गया कि भरत की गर्लफ्रेंड बेंगलुरु में रहती है। हालांकि, न तो ईशा,

उनके पति भरत तख्तानी और न ही देओल परिवार से किसी ने अभी तक इन रिपोर्टों

पर कोई टिप्पणी की है। इसलिए ये नहीं कहा जा सकता कि इस यूजर के दावे में

कितनी सच्चाई है।

ईशा देओल ने 29 जून 2012 को भरत से शादी

की थी। दोनों की शादी बेहद सादगी से इस्कॉन मंदिर में हुई। शादी के पांच

साल बाद उनकी एक बेटी राध्या हुई और 2019 में ईशा ने दूसरी बेटी मिराया

तख्तानी को जन्म दिया। ईशा और भरत सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीरें

शेयर कर रहे हैं। लेकिन जब से हेमा मालिनी की बर्थडे पार्टी में भरत नजर

नहीं आए, तब से ऐसी अफवाहें हैं कि ईशा और उनके रिश्ते के बीच सबकुछ ठीक

नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें