धनबाद कोविड- 19 सेंट्रल अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल समाप्त
धनबाद । कोविड- 19 अस्पताल (सेंट्रल हॉस्पिटल) में नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल समाप्त हो गई। उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद, उमा शंकर सिंह के निर्देश पर हड़ताल पर गए नर्सिंग स्टाफ से अपर समाहर्ता श्याम नारायण राम तथा अनुमंडल दंडाधिकारी राज महेश्वरम ने वार्ता की।
वार्ता में कोविड 19 अस्पताल प्रबंधन, मुख्य चिकित्सा सेवाएं (सेंट्रेल अस्पताल) पीके सिंह, अशोक मंडल भी शामिल थे।
वार्ता के बाद सभी कर्मियों ने हड़ताल को समाप्त करने की घोषणा की। सभी तीसरे शिफ्ट की ड्यूटी करेंगे।





