मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

सुरेश सिंह हत्याकांड के गवाह देवेंद्र सिंह पर लगा फायरिंग करने का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सुरेश सिंह हत्याकांड के गवाह देवेंद्र सिंह पर लगा फायरिंग करने का आरोप

धनबाद। धनबाद थाना क्षेत्र का झाडूडीह इलाका गुरुवार की देर रात फायरिंग से दहल उठा।फायरिंग का आरोप धनबाद के जानेमाने कोयला व्यपारी सुरेश सिंह हत्याकांड का गवाह देवेंद्र सिंह पर लगा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देवेंद्र सिंह के फ्लैट से दो दर्जन से अधिक जिंदा गोलियां भी बरामद की है।बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर देवेंद्र सिंह रहता है। उसने गुरुवार की रात अपार्टमेंट के नीचे पहले अपने कुछ दोस्तों के साथ शराब पी, उसके बाद जमकर उत्पात और तोड़फोड़ किया। इसके बाद उसे ऐसा करने पर मना करने पहुंचे उसी अपार्टमेंट के एक व्यक्ति के कनपट्टी के पास इसने गोली दाग दी। गनीमत रही कि उक्त व्यक्ति इस फायरिंग में बाल-बाल बच गया। इसके बाद देवेंद्र सिंह वहां से फरार हो गया।इस घटना की गवाह रही पीड़ित व्यक्ति की पत्नी कंचन झा ने बताया कि देवेंद्र सिंह उसी अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर रहता है और आएदिन शराब पीकर अपार्टमेंट में उत्पात मचाता है। गुरुवार की रात भी उसने अपने कुछ दोस्तों के साथ जमकर शराब पी, इसके बाद हंगामा मचाते हुए तोड़फोड़ करने लगा। वहीं, जब उनके पति उन्हें रोकने गए तो देवेंद्र सिंह ने रिवाल्वर निकाल कर उसके कनपट्टी पर सटा दिया। उन्होंने बताया कि वो तो गनीमत रही कि देवेंद्र सिंह शराब के अत्यधिक नशे में था, जिस वजह से उसका निशाना चूक गया और गोली उसके कनपट्टी के बगल से निकल गई। जिससे उसकी जान बच गई।वहीं इस घटना के पीड़ित रहे राजेश झा ने बताया कि देवेंद्र सिंह की ओर से शराब पीकर मचाए जा रहे उत्पात की आवाज सुनकर वो नीचे आए, तो उन्होंने देखा कि देवेंद्र सिंह उनके ड्राइवर को बंदूक की बट से पीट रहे थें, जब उन्होंने मना किया तो उन्होंने उनके ऊपर बंदूक तान कर गोली चला दी, जो उनके बाएं आंखे के बगल से निकल गई, इस घटना के कारण राजेश के बाएं आंख के बगल में जख्म हो गया है।वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से कई खोखा बरामद करने के साथ-साथ देवेंद्र सिंह के फ्लैट से दो दर्जन से अधिक जिंदा गोली भी जब्त किया है। साथ ही लग्जरी कारों पर गोली लगने के निशान भी पुलिस ने पाए हैं। कार का शीशा पूरी तरह से टूटा पाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें