मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

मकान में लगी भीषण आग, दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मकान में लगी भीषण आग, दो की मौत

धनबाद। धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर में सोमवार की देर रात एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय प्रशांत कुमार उर्फ गोलू और 70 वर्षीय चिंतामणी देवी के रूप में हुई है।बताया गया कि प्रशांत कुमार उर्फ गोलू 15 दिन पहले ही पटना से अपनी नानी चिंतामणी देवी के घर आया था। घटना के समय घर में कुल 15 लोग मौजूद थे। ग्राउंड फ्लोर पर आठ लोग, पहले तल्ले पर तीन लोग और दूसरे तल्ले पर चार लोग सो रहे थे। आग ग्राउंड फ्लोर पर बने घर में लगी, जिससे घर में तेजी से धुआं फैल गया।देर रात सभी लोग गहरी नींद में थे, तभी अचानक आग लगने से घर में चीख-पुकार मच गई। पहले और दूसरे तल्ले पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन धुआं अत्यधिक होने के कारण नीचे फंसे लोगों को बाहर निकालने में काफी कठिनाई हुई। काफी मशक्कत के बाद फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। धनबाद अग्निशमन विभाग के प्रभारी दीपक उरांव की माने तो घर संकरी गली में होने के कारण दमकल गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि घर मुख्य गेट पर ताला लगा था, अन्यथा सभी की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने कहा कि घर मे रूम हीटर लगा था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से ही लगा होगा। जानकारी के अनुसार चिंता देवी अपने कमरे में हीटर चलाकर रात करीब 12 बजे सोई थीं, और करीब एक बजे रात्रि को घर में आग लगने की सूचना अन्य लोगों को मिली।इस हादसे में घर संचालक कुंदन का भांजा गोलू प्रसाद और उसकी नानी चिंतामणी देवी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे छह लोग भी आग की चपेट में आ गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें